पंचायत चुनाव में तीसरे चरण के दौरान दो पक्षों में हुई फायरिंग की घटना पर बाद पुलिस ने गांव कुराना से दस आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
आरोपियों में बुलंदशहर, फरीदाबाद, गौतमबुद्ध नगर के आरोपी शामिल हैं। बता दे कि सिंभावली ब्लॉक के गांव कुराना जहांगीराबाद में शुक्रवार रात प्रधान पद के प्रत्याशी और समर्थकों के बीच अवैध हथियार, चाकुओं से हुए हमले में चार लोग घायल हो गए थे।
पुलिस ने गांव से 27 नामजद और 127 अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्जन किया था। शनिवार को गांव में मतदान होते ही पुलिस हमलावरों के घरों पर दबिश देकर 10 लोगों को दबोच लिया।
एसओ सिंभावली डीके त्यागी ने बताया है कि रोहित कुमार, विवेक कुमार, केशू, सुंदर सिंह, अमित कुमार और वहीं हमला करने के आरोपी रिश्तेदार मोनू निवासी कस्बा सिकंदराबाद, संदीप कुमार बीबी नगर जनपद बुलंदशहर, सोनू गाजियाबाद लाल कुंआ, हरियाणा के फरीदाबाद निवासी सुदेश सिंह और गौतमबुद्ध नगर में गांव बड़पुर निवासी रकम सिंह को जेल भेज दिया गया है।