फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे पे डिस्को...बच्ची समेत तीन लोग घायल

Mon, 15 Feb 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला, गढ़मुक्तेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ तहसील के एक गांव में बारात चढ़त के दौरान डीजे में डांस कर रहे बारातियों ने जमकर देशी तमंचों से फायरिंग की। फायरिंग के दौरान छर्रे लगने से तीन वर्षीय बच्ची और दो महिलाएं घायल हो गईं।
विज्ञापन


घटना होते ही बारात चढ़त रोक दी गई। सादगी के साथ दुल्हन को सुबह विदा कर दिया गया। उधर, पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।

गढ़ तहसील के एक गांव में शनिवार को एक किसान की बेटी की बारात बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव से आई थी। बारात चढ़त के दौरान डीजे पर बाराती डांस कर रहे थे।

कुछ बारातियों ने डांस में ही तमंचों से फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में छर्रे दो महिलाओं और तीन वर्षीय बच्ची को लग गए। वे तीनों लहूलुहान होकर गिर पड़ीं।

हादसा होते ही ग्रामीणों में रोष फैल गया। फायरिंग करने वाले बाराती भाग गए। घटना होने के बाद बारात की चढ़त रोक दी गई और फिर सादगी के माहौल में फेरों की रस्म अदा कराकर दुल्हन विदा कर दिया गया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर विरेंद्र सिंह यादव का कहना है कि हर्ष फायरिंग की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। पुलिस टीम को गांव भेजकर जांच कराई जाएगी। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें