फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैपर्ड चोरी होने की प्रगति रिपोर्ट से कप्तान नाराज

Tue, 09 Feb 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की दो लैपर्ड बाइकों के चोरों होने के मामले में कोतवाली से अब तक की प्रगति से कप्तान संतुष्ट नहीं है। उन्होंने वाहन चोरी की रिपोर्ट तत्काल दर्ज नहीं होने पर भी नाराजगी जताई है।
विज्ञापन


सोमवार को सिकंदरगेट निवासी असलम, कप्तान योगेश कुमार सिंह से उनके कार्यालय में मिला। उसने बताया कि करीब 15 दिन पहले उसका छोटा हाथी चोरी हुआ है, लेकिन कोतवाली पुलिस ने अभी तक मुकदमा तक दर्ज नहीं किया।

 इस मामले में कप्तान ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। यह भी निर्देश दिए कि चोरी किए गए वाहनों को प्राथमिकता पर बरामद किया जाए।
विज्ञापन


कप्तान ने रेलवे रोड और पंचशील कालोनी से चोरी हुई पुलिस की दो लैपर्ड बाइकों के बरामद न होने पर भी नाराजगी व्यक्त करते हुए अब तक की प्रगति पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें