फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सपा नेता ने लगाया पांच लोगों पर फायरिंग का आरोप

Fri, 19 Aug 2016 08:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
पिस्टल - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मोहल्ला जाटान मढै़या में गोली चलने के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष के तहरीर देने के बाद अब सपा नेता ने भी पांच लोगों पर गोली चलाने का आरोप लगाते हुए  तहरीर दी है। दोनों पक्षों की तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच  शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बता दें कि बृहस्पतिवार दोपहर मोहल्ला जाटान मढै़या निवासी भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विकास तोमर ने कोतवाली में तहरीर देकर घर में घुसकर पांच लोगों पर गोली चलाने का आरोप लगाया था।

इसके बाद सपा नेता मनोज हेडली ने भी तहरीर देते हुए बताया कि  वह विकास तोमर के पास उधार के पैसे मांगने गया था। वहां उस पर गोली चला दी।

सपा नेता ने भी पांच लोगों पर उधार के पैसे मांगने के बाद गोली चलाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। दोनों पक्षों की तहरीर  के बाद कोतवाली पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें