फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता से मारपीट-लूट मामले में एफआईआर

Tue, 22 Dec 2015 12:00 AM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
देहात थाना क्षेत्र की अयोध्यापुरी चौकी के सामने 17 नवंबर को सपा नेता के साथ हुई लूट और मारपीट के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ लगी है।
विज्ञापन


अयोध्यापुरी निवासी सपा नेता श्यामसुंदर भुर्जी ने बताया कि उसकी उमरदराज कुरैशी से रंजिश है। 17 नवंबर को वह अपने बेटे के साथ घर जा रहा था।

अयोध्यापुरी चौकी के सामने उमरदराज, नौशाद और एक अन्य व्यक्ति ने उन्हें रोक लिया। उन्होंने लाठी-डंडों और चाकू से उस पर हमला कर दिया।

मारपीट में सपा नेता लहूलुहान हो गया। आरोपी उससे सोने की चेन, 15 हजार रुपये लूटकर भाग गए। वह मारपीट में गंभीर रूप से घायल हो गया।

श्यामसुंदर भुर्जी ने मामले की तहरीर थाने में दी थी। पुलिस ने रविवार शाम मामले को संगीन धाराओं में दर्ज कर लिया है। एसओ देहात विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि उमरदराज निवासी गढ़ गेट और नौशाद निवासी चैनापुरी के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें