फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएफ ने तीन पार्सल चोर दबोचे

Wed, 09 Nov 2016 09:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
तीन पार्सल चोर दबोचे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने तीन पार्सल चोरों को दबोच लिया। इनके पास से चोरी किया बिजली का सामान बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में कई घटनाओं का खुलासा किया है।
विज्ञापन


पिछले काफी समय से आरपीएफ को रेल से पार्सल चोरी होने की सूचना मिल रही थी। इसके चलते आरपीएफ प्रभारी एसएम असलम ने पार्सल चोरों को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया।

मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली की दिल्ली-बरेली के बीच चलने वाली पैसेंजर के पार्सल कोच से कुछ युवक माल चोरी कर हापुड़ स्टेशन के पास आउटर पर फेंक रहे हैं। सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


इस बीच आरपीएफ की टीम ने तीन चोरों को दबोचकर उनसे लगभग 80 हजार रुपये का बिजली का सामान बरामद किया। पकडे़ गए आरोपियों ने अपना नाम अफसर, यामीन व सलीम निवासी मोरका पट्टी गजरौला बताया है।

पूछताछ में उन्होंने कई घटनाओं का खुलासा भी किया है। पुलिस उनके साथियों की तलाश में जुटी है। थाना प्रभारी एसएम असलम ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें