विवि के डी. फार्म कोर्स में एडमीशन दिलाने के नाम पर दो छात्रों से 30-30 हजार रुपये ठगने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। यह कार्रवाई विवि के कुलसचिव की शिकायत पर की गई। पुलिस ने ठग को हिरासत में ले लिया है।
एक युवक ने सिंभावली निवासी दो छात्रों से करीब एक माह पूर्व डी फार्म कोर्स में एडमीशन कराने का झांसा देकर 30-30 हजार रुपये लिए थे। उन्हें रसीद भी दी गई, लेकिन जब वह विवि पहुंचे तो एडमीशन नहीं होने की जानकारी मिली।
छात्रों ने कुलसचिव को पूरा मामला बताया और उन्हें रसीद भी दिखाई। इसके बाद कुलसचिव ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर ठग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाल ने बताया कि ठग जितेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।