बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में खेतों पर काम कर रही महिला को अकेले देखकर एक युवक खेत में घुस गया और निर्वस्त्र हो गया। युवक ने महिला को दबोचकर उसके साथ दिनदहाड़े रेप कर डाला।
महिला का शोर सुनकर मौके पर महिलाएं व ग्रामीणों ने आरोपी को दबोच लिया और धुनाई कर हुए पुलिस को सौंप दिया। घटना से गुस्साई महिलाओं ने चौकी मुदाफरा पर हंगामा किया। बाबूगढ़ पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला अपने खेत में अकेले काम कर रही थी। पूर्वाह्न करीब 11 बजे एक युवक खेत में घुसकर महिला के सामने निर्वस्त्र हो गया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाती, तब तक युवक ने छेड़छाड़ करते हुए उसको दबोच लिया और रेप कर डाला।
महिला का शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहीं महिलाएं मौके पर आ गई। इस दौरान आरोपी युवक भागने लगा। तभी मौके से गुजर रहे ग्रामीणों ने उसको पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। सूचना मिलने पर ग्रामीण मुदाफरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।
दिनदहाड़े हुई रेप की वारदात के बाद काफी संख्या में महिलाएं एकत्रित होकर चौकी पर पहुंच गई और जमकर हंगामा किया। महिलाओं ने आरोपी युवक को उनके हवाले करने की मांग की।
मामला बढ़ता देखकर एसओ बाबूगढ़ विजय बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और किसी प्रकार आरोपी को थाने भिजवाया। आरोपी पास के ही गांव का रहने वाला है।
एसओ का कहना है कि आरोपी युवक संभवतय गंगाजल लेकर आया है,वह खेत में क्यों गया,इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल महिला को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।