थाना कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में सहेली के घर आई एक महिला से सहेली के दोस्त ने जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर रेप किया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
साथ ही महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, पिलखुवा निवासी एक महिला की शादी खतौली में हुई थी। पिछले कुछ दिनों से महिला अपने मायके में रहकर हापुड़ में गोल मार्केट में ब्यूटी पार्लर का काम सीख रही है। आरोप हैै कि शनिवार को हापुड़ के एक मोहल्ला निवासी एक सहेली ने उसे मिलने अपने किराए के मकान पर बुलाया।
वह सहेली के घर पहुंची तो वहां पहले से ही एक युवक मौजूद था। इसी बीच सहेली और युवक ने महिला को जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इससे वह बेहोश हो गई। बेहोश होने पर युवक ने उसके साथ रेप किया।
होश में आने पर महिला को मामले की जानकारी हुई। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने आरोपी धर्म सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। उधर, कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार कर महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।