फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा को दिनदहाड़े लूटने वाला दबोचा

Wed, 01 Jun 2016 08:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिवपुरी कालोनी में शक्ति डेयरी के पास एक सप्ताह पूर्व वृद्धा से सोने की चेन, पैडल और कुंडल लूटने वाले एक बदमाश को पुलिस ने ईदगाह रोड से दबोच लिया है, जबकि उसका साथी फरार होने में कामयाब रहा।
विज्ञापन


एसएचओ वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि शिवपुरी निवासी जयभगवान की पत्नी नन्दादेवी 25 मई को रेलवे रोड पर दांतों का उपचार कराकर रिक्शा से लौट रही थीं। शिवपुरी में शक्ति डेयरी के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचा दिखाकर सोने की चेन, एक गले का पैडल और कुंडल लूट लिए।

वृद्धा ने लूटपाट का विरोध किया तो बदमाश हवाई फायर कर फरार हो गए। मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली कि दो बदमाश ईदगाह रोड पर किसी वारदात को अंजाम देने के लिए खड़े है। पुलिस टीम को देखकर आरोपी फरार होने लगा।
विज्ञापन


पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश को दबोच लिया, जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शाहनवाज निवासी मजीदपुरा बताया है। उसने बताया कि एक सप्ताह पूर्व वृद्धा से लूटपाट की थी।

जिसमें सोने की चेन और सामान को उसने बेच दिया है। उसके पास से पुलिस को आठ हजार रुपये बरामद हुए है। इसके अलावा भी कई लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। उसके फरार साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें