फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर पेंटर की मौत

Wed, 22 Mar 2017 10:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
पेंटर की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजियाबाद काम करने जा रहे पेंटर की बुधवार सुबह पिलखुवा रेलवे स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जीआरपी ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक पिलखुवा के मोहल्ला छिद्दापुरी का रहने वाला है।       
विज्ञापन


पिलखुवा के मोहल्ला छिद्दापुरी निवासी 25 वर्षीय इंतजार रंगाई पुताई  का काम करता था। इन दिनों काम के लिए वह गाजियाबाद जा रहा था। बुधवार सुबह नौ बजे वह गाजियाबाद काम पर जाने के लिए पिलखुवा रेलवे स्टेशन पर खड़ा था।

तभी उसकी इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई। जेब में मिले कागजात से मृतक की शिनाख्त की गई । जीआरपी ने घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजनों के पहुंचने के बाद जीआरपी ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


जीआरपी इंचार्ज संजय कुमार ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आ जाने के कारण युवक की मौत हुई है। मृतक की शिनाख्त कर उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।       
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें