फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने 45 हजार में बेटी को बेचा

Wed, 22 Mar 2017 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
पुलिस का एंटी रोमियो अभियान
विज्ञापन
थाना खरेला के गांव कुआं में एक कलयुगी मां ने अपनी 12 साल की पुत्री को 45 हजार रुपये में बेंच दिया। सौदागर के चंगुल से छूटकर घर पहुंची बालिका ने चाचा और दादा को घटना की जानकारी दी। बेटी का सौदा करने वाली मां फरार हो गई।
विज्ञापन


बुधवार को बालिका के दादा और चाचा ने पुलिस अधीक्षक की चौखट पहुंच तहरीर सौंपी। एसपी ने मामले की गंभीरता से लेते हुए जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया।


गांव कुआं निवासी एक महिला के दो पुत्र व एक पुत्री है। पति की चार वर्ष पहले मौत हो चुकी थी। एक सप्ताह पहले वह अपनी पुत्री व दोनों पुत्रों के साथ शादी समारोह में शामिल होने की बात कहकर गांव बनियतला गई थी। जहां उसने अपने एक साथी के सहयोग सेगांव खंडेह निवासी युवक से पुत्री का सौंदा कर लिया। इसके बदले में मां ने 45 हजार की रकम ली। वह अपनी पुत्री को छोड़कर बच्चों सहित घर आ गई।
विज्ञापन



दो दिन पहले खरीददार के चंगुल से छूटकर घर आई बालिका ने अपने दादा और चाचा को घटना की पूरी जानकारी दी। मामले का खुलासा होने की भनक लगने पर सौंदा करने वाली मां अपने पुत्र के साथ फरार हो गई। बुधवार को बालिका के दादा और चाचा ने पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह को घटना की पूरी जानकारी दी और लिखित शिकायत सौंपी।



गांव कुआं में नाबालिग लड़की की मां ने शादी करने की वजाय उसे पैसे लेकर बेचने का मामला आया है। पहले मां ने बेटी की शादी करने की बात कही थी। जबकि लड़की नाबालिग है। लड़की की मां और इसमें शामिल एक अन्य महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

                  गौरव सिंह
            पुलिस अधीक्षक महोबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें