गढ़ रेलवे लाइन पर ट्रेन के सामने कूद कर अज्ञात वृद्ध ने आत्महत्या कर ली। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रविवार की देर शाम गढ़ रेलवे फाटक के निकट घूम रहा एक अज्ञात वृद्ध दिल्ली से मुरादाबाद की ओर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूद गया।
जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई और शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। सूचना मिलते ही जीआपी मौके पर पहुंच गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एसआई नवनीत कुमार ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष है। जो सफेद रंग का धोती कुर्ता पहने हुए है। मृतक के एक हाथ पर जगदीश लिखा हुआ है। मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।