फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस एजेंसी से बदमाशों ने 1.57 लाख रुपये लूटे

Thu, 23 Feb 2017 10:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
बदमाशों ने 1.57 लाख रुपये लूटे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डेहरा कुटी में थाने से महज पांच सौ गज दूर स्थित रसोई गैस एजेंसी पर दिनदहाड़े धावा बोलकर पांच बदमाशों ने उपभोक्ताओं और कैशियरों को गन प्वाइंट पर लेकर 1.57 लाख रुपये लूट लिए। घटना की खबर मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


कई घंटों तक खाक छानने के बाद भी पुलिस लुटेरों की धरपकड़ तो दूर उनकी सुरागरसी भी नहीं कर पाई। जानकारी के मुताबिक डेहरा कुटी में हिंदुस्तान पेट्रोलियम की प्रयाग ग्रामीण गैस एजेंसी और गोदाम है।

बृहस्पतिवार दोपहर एजेंसी पर कुछ लोग कनेक्शन लेने और कई महिला सिलेंडर की बुकिंग कराने आई हुई थीं। करीब 2.45 बजे सफेद रंग की दो बाइकों पर सवार होकर पांच नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे। दो बाहर बाहर रखवाली करने रुक गए और तीन बदमाश एजेंसी में घुस आए।
विज्ञापन


तीनों बदमाशों ने वहां मौजूद उपभोक्ता और कैशियर अनुज लुहारी व मोहित भैना को गनप्वाइंट पर लेकर दराज में रखी 1.57 लाख आठ सौ रुपये लूटकर भाग गए। थाने से महज पांच सौ गज की दूरी पर स्थित रसोई गैस एजेंसी में दिनदहाड़े लूट होने की खबर मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया।

एसओ संजीव शुक्ला समेत सभी पुलिस कर्मी आनन फानन में संपर्क रास्तों की तरफ दौड़ पड़े। कई घंटों तक खोजबीन करने के बाद भी बदमाशों की धरपकड़ तो दूर बल्कि उनकी सुरागरसी भी नहीं हो पाई।
विज्ञापन


खबर मिलते ही सीओ सतीश चंद्र पांडेय भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लुटेरों को बहुत जल्द रकम समेत दबोचकर कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें