नेशनल हाईवे-24 पर लाखन गांव में रविवार रात असामाजिक तत्वों ने एक मंदिर की दीवार तोड़ दी। सुबह टूटी दीवार देख ग्रामीणों में हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया।
ग्रामीणों ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नेशनल हाईवे-24 पर लाखन गांव में एक मंदिर है। जानकारी के मुताबिक रविवार रात असामाजिक तत्वों ने मंदिर की दीवार तोड़ दी।
सोमवार सुबह मंदिर की दीवार टूटी देख ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और हंगामा कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया।
इस संबंध में ग्रामीणों ने कोतवाली में तहरीर दी है। उधर, कोतवाल अजय अग्रवाल ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ऐसी हरकत करने वाले को पकड़ लिया जाएगा। हंगामा करने में दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।