फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में झुलसकर विवाहिता की गई जान

Mon, 29 Aug 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
विज्ञापन
fire - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिंभावली के सिखैड़ा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में आग से झुलस कर मौत हो गई। पत्नी को बचाने के प्रयास में पति भी झुलस गया। हालांकि विवाहित के पिता ने दामाद समेत उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


सिखैड़ा निवासी मोनू की शादी चार माह पहले क्षेत्र के बक्सर निवासी मदन लाल की बेटी सुंदरी से हुई थी। रविवार देर शाम संदिग्ध हालात में सुंदरी बुरी तरह झुलस गई। परिजन उसे लेकर अस्पताल जाने लगे लेकिन रास्ते में सुंदरी ने दम तोड़ दिया। सुंदरी (21) की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

रिजन और रिश्तेदारों को साथ लेकर पिता मदन लाल ससुराल में पहुंचे और पुलिस को बुला लिया। सुंदरी के पिता ने दामाद मोनू समेत उसके दो भाई और मां के खिलाफ तहरीर दी है। जिसमें आरोप लगाया गया है कि मोनू दहेज में बाइक और 50 हजार रुपये के लिए अपने परिजनों के साथ मिलकर उसकी बेटी को प्रताड़ित करता आ रहा था।
विज्ञापन


दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपी ने उसकी बेटी पर मिट्टी का तेल उड़ेल कर आग लगा दी, जिसमें झुलसकर उसकी मौत हो गई है। एसओ एनके शर्मा का कहना है कि विवाहित के पिता की तहरीर पर दहेज हत्या का रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जबकि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें