फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर लाइन धंसने से पलटा ट्रक, कई मकानों में पड़ीं दरारें

Mon, 29 Aug 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
विज्ञापन
truck - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 मशीनों से डाली जा रही अंडर ग्राउंड सीवर लाइन से जमीन खोखली होने से पहिया धंसने पर बदरपुर से भरा ट्रक पलट गया। हादसे में कई मजदूर बाल-बाल बच गए। जबकि जमीन खोखली होने से आसपास की कई दुकानों व मकानों में दरारें आ गई हैं।
विज्ञापन


गढ़-चौपला मार्ग पर ब्लॉक कार्यालय के बाहर करीब चार माह पहले जल निगम ने 30 फुट गहरा गड्ढा खुदवाया था, जिसके माध्यम से मुख्य रास्तों पर मशीनों के द्वारा अंडर ग्राउंड तरीके से सीवर लाइन डाली जा रही है।

करीब साढ़े 8 बजे पहिया जमीन में धंसने पर बदरपुर से भरा ट्रक सड़क पर पलट गया, जिसमें मजदूर बाल बाल बच गए। पालिका सदस्य ने जल निगम अफसरों पर अनदेखी का आरोप लगा कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


मजदूरों के दबने की अफवाह से मचा हड़कंपः बदरपुर से भरा ट्रक पलटने से अंडर ग्राउंड सीवर लाइन में काम कर रहे दो मजदूर मलबे में दबने की अफवाह से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। जल निगम ठेकेदार ने बताया कि हादसा होने से महज दो मिनट पहले ही काम कर रहे दोनों मजदूर गड्ढे से बाहर निकल गए थे।


कई मकानों और दुकानों में आई दरारः अंडर ग्राउंड ढंग में सीवर लाइन बिछाए जाने से आसपास में काफी जमीन खोखली हो गई है, जिससे ब्लॉक कार्यालय, बैंक शाखा  समेत कई मकानों में दरार आ गई हैं।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें