फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से पकड़ा लिटिल चोर, धुना

Thu, 03 Mar 2016 08:32 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला पर स्थित एक परचून की दुकान के बंद शटर को जैक की मदद से उठाकर कुछ चोरों ने हजारों की नगदी साफ कर दी।
विज्ञापन


इसी दौरान जाग होने पर लोगों की भीड़ ने एक लिटिल चोर को दबोचकर उसकी धुनाई कर दी। इसी दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंची ने किशोर के परिजनों को मौके पर बुला लिया। उन्होंने पीड़ित के हाथ जोड़कर मामले को रफा-दफा कर दिया।

जानकारी के अनुसार कुचेसर रोड चौपला निवासी राजेश्वर की चौपला पर ही परचून की दुकान है। बुधवार रात वह दुकान बंद कर घर गए थे।

बताया गया है कि रात को 15-16 वर्ष के चोरों का एक गैंग दुकान पर पहुंचा और जैक की मदद से शटर को उठा दिया। दुकान में प्रवेश कर गल्ला तोड़कर करीब साढ़े सात हजार रुपये चोरी कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान आवाज सुनकर लोग जाग गए। इस पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और एक किशोर को दबोच लिया। लोगों ने उसकी धुनाई कर पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोर के परिजनों को भी मौके पर बुलवा लिया। परिजनों ने किशोर के दोबारा ऐसा नहीं करने की बात कही तो वहां मौजूद लोगों ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया। फिलहाल पीड़ित परचून दुकानदार ने थाने में कोई तहरीर नहीं दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें