फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली मकान से 110 पेटी शराब बरामद

Fri, 10 Feb 2017 09:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
110 पेटी शराब बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आबकारी विभाग की टीम ने शुक्रवार शाम करीब चार बजे गढ़-चौपला के स्याना रोड पर स्थित राजनगर कालोनी में एक खाली मकान पर छापा मारा। यहां से हरियाणा से तस्करी कर लाई गई 110 पेटी शराब बरामद हुई है।
विज्ञापन


वहीं, पुराने दिल्ली रोड पर छापा मारकर आबकारी टीम ने अंग्रेजी शराब की पांच पेटी बरामद की हैं। माना जा रहा है कि पकड़ी गई शराब वोटरों को लुभाने के लिए लाई गई थी।

आबकारी निरीक्षक प्रगल्भ लवानिया ने बताया कि टीम ने शुक्रवार को गढ़-चौपला के स्याना रोड स्थित राजनगर कालोनी में छापामार कर एक खाली मकान से हरियाणा से तस्करी कर लाई गई 110 पेटी शराब बरामद की है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह मकान एक प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय से करीब दो सौ गज की दूरी पर है। इसके बाद टीम ने पुराने दिल्ली रोड पर छापा मारकर एक मकान से पांच पेटी शराब बरामद की है।

उन्होंने बताया कि जांच की जा रही है कि शराब किसने मंगवाई थी। साथ ही इसकी भी जांच की जा रही है कि वोटरों को लुभाने के लिए तो यह शराब नहीं लाई गई है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर की जा रही चेकिंग के दौरान शुक्रवार की दोपहर को गढ़ पुलिस ने साइकिल पर शराब के 40 पव्वे ले जाते दो युवकों को दबोच लिया। एसआई राजेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवकों में पूछताछ में अपना नाम भूषण और कपिल निवासी गढ़ बताया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें