फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉ की छात्रा को अगवा करने की कोशिश

Thu, 24 Dec 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला, पिलख्ाुवा
विज्ञापन
विज्ञापन
विवि एग्जाम देने जा रही एलएलबी की छात्रा को बाइक सवार युवक ने पहले तो लिफ्ट दी, बाद में उसे अगवा करने की कोशिश की। यूनिवर्सिटी के गेट पर जब युवती ने बाइक रोकने को कहा तो युवक ने स्पीड बढ़ा दी।
विज्ञापन


छात्रा ने डूहरी पेट्रोल पर चलती बाइक से छलांग लगा दी। घटना में छात्रा के कपड़े फट गए और वह चोटिल गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

नगर के फ्रीगंज रोड निवासी एक लड़की यूनिवर्सिटी में एलएलबी तृतीय वर्ष की छात्रा है। वह एक बाइक शोरूम में भी नौकरी करती है। उसकी बृहस्पतिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे से विवि में परीक्षा थी।

छात्रा तहसील चौपला पर विवि जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी। तभी बाइक लेकर एक युवक आया और छात्रा को छोड़ने की बात कही।

आरोप है कि जब विवि के गेट पर छात्रा ने बाइक रोकने को कहा युवक ने और स्पीड बढ़ा दी। छात्रा का आरोप है कि युवक उससे एक तरफा मोहब्बत करता है।

जब बाइक नहीं रुकी तो छात्रा ने डूहरी पेट्रेाल पंप के पास छलांग लगा दी। छात्रा के कपड़े फट गए और घायल हो गई। छात्रा ने फोन से परिजनों को सूचना दी और कोतवाली में जाकर शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला बेहद गंभीर है। रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - विशाल यादव, सीओ सिटी, पिलखुवा

मामला संज्ञान में है। घटना सिर्फ छेड़छाड़ की है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - दीपक त्यागी, कोतवाल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें