फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड जेई की पत्नी से सोने की चेन लूटी

Fri, 21 Oct 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मोहल्ला आनंद लोक शिवपुरी में अपने घर के बाहर झाड़ू लगाती सेवानिवृत्त जूनियर इंजीनियर की पत्नी से बाइक सवार एक बदमाश ने सोने की चेन लूट ली। बदमाश का पीछा करने पर महिला गिरकर घायल हो गई। जिसके बाद बदमाश फरार हो गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आनन्द लोक शिवपुरी निवासी बिजली विभाग के सेवानिवृत्त अवर अभियंता अशोक की पत्नी विमेलश शुक्रवार सुबह अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी। तभी बाइक सवार बदमाश वहां पहुंचा।

बदमाश ने विमलेश से एक मकान का पता पूछना शुरू किया और इसी बीच उसने मौका पाकर उसके गले से ढाई तोला सोने की चेन झपट ली। जिसके बाद वह भागने लगा तो विमलेश ने उसे पकड़ने का प्रयास किया और  लड़खड़ा कर गिर गई।
विज्ञापन


जिसमें उसको चोट लग गई। इस बीव वहां लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। बदमाश का कोई सुराग नहीं मिल सका।  कोतवाली प्रभारी यशवीर सिंह का कहना है कि शिकायत आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें