फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने स्कूटी सवार प्रिंसिपल समेत दो को कुचला

Fri, 21 Oct 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
प्रिंसिपल समेत दो को कुचला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र के देहरा-धौलाना रोड पर रिलायंस प्रोजेक्ट के समीप शुक्रवार सुबह 10 बजे एक ट्रक ने स्कूटी सवार स्कूल की प्रिंसिपल और एक अन्य शिक्षिका को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


साथ ही पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, सौलाना गांव में शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा संचालित मां भगवती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्रिंसिपल रंजना गुप्ता (34) और शिक्षिका हेमलता (25)  शुक्रवार सुबह 10 बजे स्कूटी से गाजियाबाद की ओर जा रही थीं।

इसी दौरान देहरा-धौलाना रोड पर रिलायंस प्रोजेक्ट के समीप पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने स्कूटी को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रधानाचार्या रंजना गुप्ता मूल रूप से बरेली की रहने वाली हैं, वह चार साल से स्कूल में ही रहती थीं।
विज्ञापन


हेमलता सौलाना की रहने वाली है। हेमलता की शादी करीब 10 माह पूर्व थाना जारचा के सलारपुर में हुई थी, वह करवा चौथ मनाने के लिए घर आई थी। हादसे के बाद दोनों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

सूचना पर सीओ शैलेंद्र राठौर भी मौके पर पहुंचे और एसओ से घटना की जानकारी ली। एसओ धौलाना संजीव शुक्ला ने बताया कि दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक को कब्जे में लिया गया है। आरोपी ट्रक चालक को पकड़ लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें