फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी ने पुलिस लाइन-एसपी ऑफिस का किया निरीक्षण

Fri, 29 Apr 2016 09:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
मेरठ रेंज की डीआईजी ने एसपी ऑफिस का निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ रेंज की डीआईजी लक्ष्मी सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन और एसपी ऑफिस का निरीक्षण किया। पुलिस आफिस के प्रधान लिपिक कार्यालय में अभिलेख अधूरे मिलने पर रिकार्ड कीपर को सस्पेंड कर दिया। जिन विभागों के अभिलेख पूरे मिले, उन्हें डीआईजी ने पुरस्कृत भी किया।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह मेरठ रेंज की डीआईजी लक्ष्मी सिंह मेरठ रोड स्थित पुलिस लाइन पहुंची। यहां सर्वप्रथम उन्होंने गार्ड ऑफ ऑनर लिया। उन्होंने चार जवानों को पुरस्कृत किया। करीब साढ़े नौ बजे डीआईजी पुलिस ऑफिस पहुंची।

जहां उन्होंने रिट सेल और प्रधान लिपिक कार्यालय का निरीक्षण किया। प्रधान लिपिक कार्यालय के रिकार्ड कीपर विनोद को बुलाया। उन्होंने पूछा कि 2012 के बाद की अभिलेखों में कोई एंट्री क्यों नहीं है। इस पर उन्होंने नाराजगी जताकर उसे सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद डीआईजी ने डीसीआरबी सेल, शिकायत प्रकोष्ठ, आंकिक कार्यालय और हेड पेशी सहित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। जिनमें उन्हें कोई खामी दिखाई नहीं दी। इस पर डीआईजी ने डीसीआरबी सेल प्रभारी, एकाउंटेंट को पुरस्कृत करने की घोषणा की।

वहां पर एसपी अलंकृता सिंह, एएसपी रामनयन यादव, सीओ सिटी विशाल यादव, सीओ पिलखुवा शैलेंद्र राठौर, सीओ गढ़ सतीश चंद पांडेय मौजूद रहे।

प्रधान लिपिक कार्यालय और रिट सेल कार्यालय के निरीक्षण के दौरान अभिलेखों में कमी मिलने पर डीआईजी ने एएसपी रामनयन यादव को फटकारा। कहा कि आफिस में कलम के साथ-साथ निरीक्षण भी किया जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें