फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो भाइयों से लूटे 12 हजार रुपये

Fri, 29 Apr 2016 08:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
rupees note - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव बदनौली में स्थित एक पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल भरवा रहे दो चचेरे भाईयों पर बाइक सवार दो बदमाशों ने धारदार हथियार से वार कर 12 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पीड़ित बाइक सवारों ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


अमीपुर नंगौला गांव निवासी अभिषेक पुत्र पवन कुमार और पुनीत पुत्र नीरज दोनों चचेरे भाई है। वह शुक्रवार दोपहर घर से 12 हजार रुपये लेकर बाइक से हापुड़ में किसी को देने जा रहे थे।

बदनौली स्थित पेट्रोल पंप पर दोनों भाइयों ने पेट्रोल भरवाने के लिए बाइक रोकी। तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। इसमें अभिषेक चोटिल हो गया। बदमाशों के हमले को देखते हुए पेट्रोल पंप पर तैनात कर्मचारी भाग गए।
विज्ञापन


बदमाशों ने अभिषेक से 12 हजार रुपये लूट लिए। दोनों भाइयों के शोर पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। दोनों भाइयों ने कोतवाली में तहरीर दी। एसएचओ वीरेंद्र सिंह यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें