फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड ने घर में घुसकर मारापीटा, तोड़फोड़ की

Tue, 28 Jun 2016 08:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
होमगार्ड ने घर में घुसकर मारापीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोहल्ला शिवगढ़ी में रुपये के लेनदेन को लेकर मंगलवार की सुबह एक होमगार्ड ने अपने कुछ साथियों के साथ एक घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ की। घर वालों का आरोप है कि होमगार्ड व उसके साथियों ने लूटपाट भी की है।
विज्ञापन


इससे खफा परिजनों व मोहल्ले की महिलाओं ने एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने कोतवाली पुलिस को मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं। मोहल्ला शिवगढ़ी निवासी बबली ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है।

उसने मोहल्ले में ही रहने वाले एक होमगार्ड से साल भर पहले 17 हजार रुपये उधार लिए थे। ब्याज सहित एक साल के अंदर बबली ने होमगार्ड को 34 हजार रुपये अदा किए। आरोप है कि इसके बाद भी होमगार्ड और रुपये देने का दबाव बना रहा था।
विज्ञापन


विरोध करने पर झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर परेशान करता था। मंगलवार को होमगार्ड अपने साथियों के साथ बबली के मकान में घुस आया। बबली की पत्नी सुरेश, पुत्र जीतू और पुत्रवधू सोनम ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट कर तोड़फोड़ की।

शोरगुल सुनकर आसपास के लोगों के पहुंचने पर वे लोग घर के बाहर खड़ा ई-रिक्शा लेकर चले गए। उधर, घटना के बाद परिजनों व मोहल्ले की महिलाओं ने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर प्रदर्शन कर शिकायतीपत्र देकर होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी ने कोतवाली पुलिस को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें