फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची को स्कूल छोड़कर लौट रही महिला से गैंगरेप

Sat, 08 Oct 2016 08:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में बेटी को स्कूल छोड़कर घर लौट रही महिला के साथ गांव के ही तीन लोगों ने दुकान में खींचकर गैंगरेप किया। किसी तरह घर पहुंची पीड़ित महिला ने परिजनों को आपबीती सुनाई।
विज्ञापन


परिजनों ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के गांव में शुक्रवार सुबह एक निजी स्कूल में अपनी बेटी को छोड़कर घर लौट रही थी।

तभी थोड़ी दूरी पर एक फोटो स्टूडियो पर मौजूद तीन युवकों ने महिला को जबरन दुकान में खींचकर गैंगरेप किया। किसी तरह महिला को पड़ोसियों ने घर पहुंचाया। जब पति शाम को घर पहुंचा तो पत्नी ने आपबीती सुनाई। शनिवार को पति ने पीड़िता को थाने ले जाकर वारदात की शिकायत दी।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष संजीव शुक्ला ने  बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के भेजा गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। केंद्र प्रभारी डॉ नवीन रूहेल ने बताया कि महिला को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

स्कूल जा रही छात्रा के साथ बाइक सवार युवक ने रेलवे रोड पर छेड़छाड़ की। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। पुलिस ने मामले से अनभिज्ञता जताई है।

शहर के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती रेलवे रोड स्थित इंटर कॉलेज में पढ़ाई करती है। शनिवार सुबह वह स्कूल जा रही थी। रेलवे रोड पर अचानक बाइक सवार एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी।

हालांकि छात्रा ने शोर मचा तो आरोपी भाग गए। कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। इस संबंध में कोतवाली में कोई तहरीर भी नहीं आई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें