फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी सहित चार बच्चों के अपहरण से हड़कंप

Thu, 27 Apr 2017 09:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
अपहरण - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नबी करीम में बुधवार को किशोरी सहित चार बच्चों के अपहरण से हड़कंप मच गया। पुलिस ने देर रात किशोरी को हापुड़ व अन्य को फरीदाबाद स्थित एक घर से बरामद कर लिया।
विज्ञापन


मामले में तीन नाबालिग लड़कों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरे की तलाश जारी है। अपहरण क्यों और कैसे किया गया, पुलिस ने फिलहाल इसका खुलासा नहीं किया है।

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नबी करीम निवासी कक्षा दस और कक्षा छह की दो छात्राएं बुधवार सुबह गढ़ रोड स्थित एक स्कूल में पढ़ने गई थीं। दोपहर तक दोनों नहीं लौटीं। इसी दौरान कक्षा आठ की एक छात्रा व उसके साथ बाजार गया दस वर्षीय भाई भी अचानक लापता हो गए।
विज्ञापन


एक साथ मोहल्ले के चार बच्चों के लापता होने से हड़कंप मच गया। काफी तलाश करने के बाद भी जब बच्चों का पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि सभी को अंतिम बार मोहल्ले के ही दो किशोरों के साथ देखा गया है। पुलिस ने दोनों किशोरों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

इसके बाद देर रात दसवीं कक्षा में अध्ययनरत किशोरी को मोहल्ले से ही आरोपी के घर से और तीन को फरीदाबाद स्थित उसके रिश्तेदार के यहां से बरामद कर लिया गया। परिजनों ने तीन आरोपियों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

तीनों आरोपी नाबालिग हैं। इनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन सभी बच्चों का किस उद्देश्य से और कैसे अपहरण किया गया, पुलिस ने इसका खुलासा नहीं किया है।

कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना से जुड़े कुछ तथ्य संदिग्ध हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें