फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी के विरोध पर महिला से मारपीट

Tue, 06 Dec 2016 09:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
छेड़खानी के विरोध पर महिला से मारपीट - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
जिस युवक के खौफ से महिला अपने परिवार के साथ गांव छोड़ आई, उसने फिर भी पीछा नहीं छोड़ा और घर में घुसकर बदनियती से छेड़खानी करने लगा। जिसका विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट कर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर दिया।
विज्ञापन


बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता पड़ोस में रहने वाले युवक की हरकतों से परेशान थी। उसके खौफ से पति और परिवार को साथ लेकर सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में रहने लगी।

इसके बाद भी आरोपी ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। मंगलवार को नशे में धुत होकर उस समय घर में घुस आया, जब महिला का पति काम पर गया था। युवक के छेड़खानी करने पर महिला ने विरोध किया। 
विज्ञापन


जिस पर आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर उसके साथ मारपीट कर दी। आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया। पीड़िता की शिकायत के बावजूद पुलिस गांव में नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें