फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला में दहेज हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर जाम

Tue, 06 Dec 2016 09:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
बेगोवाल के गांव अकबरपुर-भटनूरां खुर्द रोड पर आरोपी की गिरफ्तारी न होने के विरोध में प्रदर्शन करते पीड़ित परिवार के सदस्य और गांववासी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
बेगोवाल के गांव अकबरपुर-भटनूरा खुर्द रोड पर विवाहिता को जहर देकर मारने के आरोपी ससुर की गिरफ्तार न होने के रोष स्वरूप लोगों ने मंगलवार सुबह नौ बजे से जाम लगा दिया। करीब पांच घंटे नारेबाजी करते हुए आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की गई। 
विज्ञापन


पीड़ित लड़की के पिता जसपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने करीब चार वर्ष पहले अपनी छोटी बेटी मनजीत कौर का विवाह गांव भटनूरा खुर्द निवासी लखविंदर सिंह पुत्र बलकार सिंह से किया था।

विवाह के कुछ समय बाद ही औलाद न होने के कारण पति लखविंदर सिंह, ससुर बलकार सिंह व सास स्वर्ण कौर ने लड़ाई-झगड़ा शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि आरोपी उनकी बेटी को बच्चा न होने पर और दहेज लाने के लिए कहते थे।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले उन्होंने लखविंदर सिंह को विदेश भेजने के लिए 10 लाख रुपये  मांगे। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने 31 अक्तूबर 2016 को विवाहिता को जहर देकर मार दिया। 

इस दौरान भुलत्थ पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर सास स्वर्ण कौर व पति लखविंदर सिंह को पकड़ लिया। ससुर बलकार सिंह अब भी फरार है। मौके पर बलदेव सिंह, रछपाल सिंह बच्चाजीवी, परविंदर सिंह बंटी, सुखदेव सिंह, राजिंदर सिंह, अजीत सिंह, संपूर्ण सिंह, नंबरदार बलदेव सिंह व अन्य ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करके जेल भेजने की मांग की। 

धरने की सूचना मिलते ही डीएसपी भुलत्थ नवनीत सिंह माहल, एसडीएम संजीव कुमार थाना प्रभारी जरनैल सिंह मौके पर पहुंचे लेकिन प्रदर्शनकारी शांत नहीं हुए। जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने पर प्रदर्शनकारी शांत हुए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें