फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काल कर युवक को बुलाया और ... गोलियों से भून दिया

Fri, 05 May 2017 10:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
गोलियों से भून दिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव सबली में सरकारी पानी की टंकी के समीप सेल्समैन को फोन पर बुलाया और गोलियां बरसाकर उसकी हत्या कर दी। सेल्समैन से लूटपाट की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हत्या में किसी परिचित के शामिल होने की आशंका है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात साढ़े 12 बजे गांव सबली में सरकारी पानी की टंकी के समीप एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। उसको तीन गोलियां सीने, सिर और कंधे पर मारी गई थीं।

एसपी हेमंत कुटियाल, सीओ शैलेंद्र सिंह राठौर और आरके सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने थोड़ी दूर पर ही एक बाइक भी बरामद की। शुक्रवार सुबह मृतक की मुंह बोली बहन व एक दोस्त कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने सोनू नाम के युवक की गुमशुदगी की बात कही, जिस पर पुलिस ने शव के फोटो दिखवाए तो उसकी शिनाख्त गजरौला के गांव हयातपुर निवासी सोनू चौहान के रूप में हुई।

कोतवाली पहुंचे उसके चाचा ओमकार ने बताया कि मृतक अपनी पत्नी सोनी के साथ हापुड़ के मोहल्ला कृष्णानगर में किराए पर रहता था। वह बुलंदशहर रोड बाईपास पर एक पेट्रोल पंप पर सेल्समैन था। 

बृहस्पतिवार को वह ड्यूटी खत्म कर घर आ गया। उसके बाद वह सब्जी खरीदने के लिए बुलंदशहर रोड पर चला गया। वहां कुछ दोस्तों से बातचीत करने लगा। तभी उसके पास किसी का फोन आया। काल सुनते ही वह दिल्ली रोड पर जाने की बात कहकर चला गया,

लेकिन वह वापस नहीं लौटा। उसके पास नगदी, मोबाइल फोन, सोने की चेन व अंगूठी थी, जो शव के पास नहीं मिली है। इससे आशंका है कि लूटपाट के बाद उसकी हत्या की गई है। वहीं पुलिस लूट से इंकार कर रही है।  
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। लूट जैसी बात सामने नहीं आई है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें