फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्प डेस्क पर जरूर तैनात रहें अधिकारी: डीआईजी

Fri, 05 May 2017 10:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीआईजी केएस इनेमुएल ने हापुड़ पहुंचकर पुलिस कार्यालय, कोतवाली हापुड़ व पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अफसरों को हेल्प डेस्क पर तैनात रहने और हर रविवार पुलिसकर्मियों से श्रमदान करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


साथ ही अभिलेखों के रखरखाव, बैरक व शस्त्रों के रखरखाव व सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने की भी हिदायत दी। योगी सरकार ने आईजी व डीआईजी सहित आला अधिकारियों को क्षेत्र में भ्रमण के निर्देश दिए हैं।

इसी क्रम में शुक्रवार को मेरठ रेंज के डीआईजी केएस इनेमुएल ने हापुड़ का दौरा किया। वह सुबह करीब 11 बजे पुलिस कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने एसपी कार्यालय, रिट सेल, एसआईएस ब्रांच, पासपोर्ट कार्यालय सहित अन्य शाखाओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


उन्होंने रजिस्टरों के रखरखाव को लेकर दिशा निर्देश दिए। साथ ही सफाई व्यवस्था ठीक मिलने पर संतोष व्यक्त किया। खास बात यह रही कि इस दौरान उन्होंने फरियादियों से बातचीत नहीं की।

इसके बाद वह सीधे कोतवाली पहुंचे। यहां उन्होंने यूपी 100, जिला नियंत्रण कक्ष, एलआईयू कार्यालय का निरीक्षण किया। साथ ही कोतवाली में अपराध संबंधी रजिस्टर व बैरक की जांच पड़ताल की। इसके बाद वह पुलिस लाइन पहुंचे और विभिन्न मुद्दों पर पुलिस अधिकारियों से बातचीत की।  

डीआईजी ने कहा कि शासन की योजनाओं को सही रूप से लागू करना ही उनकी प्राथमिकता है। थाने में आने वाले फरियादियों की समस्या का निस्तारण समय पर हो। हेल्प डेस्क पर अधिकारी जरूर तैनात रहें।

हर रविवार को पुलिसकर्मी जरूर श्रमदान करें। निरीक्षण के दौरान एसपी हेमंत कुटियाल, एडिशनल एसपी रामनयन यादव, सीओ शैलेंद्र सिंह राठौर, कोतवाली प्रभारी आरके सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें