फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों का भय, लाठियां लेकर ग्रामीण कर रहे पहरेदारी

Fri, 20 May 2016 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
बेखौफ हुए चोर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
हिम्मतनगर, आजमपुर और दहपा गांव के लोगों में चोरों का डर कम नहीं हो रहा है। बृहस्पतिवार को गांव में चोरों के आने की खबर फैलते ही तीनों गांव के ग्रामीण लाठियां लेकर एकत्र हो गए।
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने चोरों की तलाश की लेकिन कुछ नहीं मिलना। हालांकि चोरों के आने की खबर अफवाह निकलते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

अभी तीन हत्याओं का मामला ठंडा भी नहीं हुआ कि बृहस्पतिवार रात एक बजे तीनों गांवों में चोर आने की अफवाह से तीनों गांव के लोग लाठियां लेकर एकत्र हो गए। सूचना पाकर मय फोर्स गांव पहुंची कोतवाली पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी, लेकिन वहां कोई नहीं मिला।

कोतवाल यशवीर सिंह ने बताया कि गांव में चोर नहीं आए थे बल्कि भैंस ने कुत्ते को टक्कर मार दी थी। इसके कुत्ता टिन शेड पर गिर गया। टिनशेड की आवाज सुनकर गांवों में चोर होने की अफवाह फैल गई थी। बदमाशों को तीनों गांवों में तलाशा गया, लेकिन कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन


बता दें कि पांच दिन पूर्व गांव हिम्मतनगर आजमपुर दहपा में डकैतों ने धावा बोला था। डकैतों ने दो घरों में डाका डालकर दो लोगों की हत्या कर दी थी। जबकि चार लोगों को पीटकर घायल कर दिया था।
विज्ञापन


इनमें एक महिला की दो दिन पूर्व ही मेरठ के आनंद अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें