शराब ठेका लूटने के इरादे से हथियारों से लैस होकर आए तीन अज्ञात व्यक्तियों ने चाकू के साथ ठेके के कारिंदे पर हमला करके उसे घायल कर दिया। किसी तरह से कारिंदे ने ठेके का शटर गिराकर अपनी जान बचाई। बाद में आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कारिंदे के बयान पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
दीपक कुमार निवासी शिवपुरी कालोनी नजदीक ग्रिड चौक नाभा रोड पटियाला ने बख्शीवाला थाना पुलिस के पास बयान दिया है कि वह गांव घमरौदा में शराब के ठेके पर कारिंदे का काम करता है। रात करीब साढ़े 10 बजे तीन अज्ञात लोग ठेके को लूटने के इरादे से हथियारों से लैस होकर वहां पहुंचे। जिन्होंने चाकू के साथ हमला करके उसे घायल कर दिया। कारिंदे ने किसी तरह से ठेके का शटर गिरा कर अपनी जान बचाई। बाद में आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।