फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर और जेठ ने मारपीट के साथ किया रेप का प्रयास

Sat, 13 May 2017 10:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
रेप का प्रयास - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के शिवपुरी निवासी एक महिला ने ससुराल पक्ष पर मारपीट व रेप करने की कोशिश का मुकदमा दर्ज कराया लेकिन अब तक इस मामले में कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित ने पुलिस से  न्याय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


मामला शिवपुरी निवासी महिला का है आरोप है कि 30 अप्रैल को वह घर पर अकेली थी और कपड़े धो रही थी। तभी ससुर ने दस हजार रुपये की मांग की। महिला ने उनको रुपये देने से इंकार कर दिया

जिससे ससुर और वहां मौजूद जेठ ने उसके साथ मारपीट के साथ ही रेप करने का प्रयास भी किया। इसके थोड़ी देर वहां महिला की सास और जेठानी ने उसकी मदद तो नहीं की साथ ही उसे केरोसिन डालकर जलाने का प्रयास भी किया।
विज्ञापन


पीड़ित ने किसी तरह घटनास्थल से भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद पीड़ित ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली लेकिन अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।

पीड़ित ने इसके लिए एसपी से भी इस मामले की शिकायत कर  कार्रवाई करने और उसे न्याय दिलाने की मांग की है। एसपी हेमंत कुटियाल ने कोतवाली पुलिस से मामले में उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें