फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार को बंधक बना लूट ले गए जेवरात

Wed, 02 Mar 2016 08:32 PM IST
अमर उजाला, गढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव डेहरा रामपुर में एक परिवार को बंधक बनाकर बदमाशों ने डकैती डाली। परिवार के सभी को कमरे में बंद कर दिया और सोने-चांदी के जेवरात लूट ले गए।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार ने डकैतों की संख्या 12 से अधिक बताई है। हालांकि पुलिस मामले को फर्जी बता रही है। डेहरा रामपुर गांव में मंगलवार रात हथियारों से लैस बदमाशों ने धावा बोल दिया।

वे पीतम सिंह के घर में घुस गए और परिवार को गन प्वाइंट पर ले लिया। पीतम, उसकी पत्नी माया, बेटे राजू और उसकी पत्नी सतबीरी, लाला सिंह, पोते शिवकुमार को कमरे में बांधकर डाल दिया।
विज्ञापन


इसके बाद बदमाशों ने सेफ-संदूकों के ताले तोड़कर कैश और जेवरात लूट लिए। करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट के बाद डकैत भाग गए। उनके जाने के बाद परिवार ने शोर मचाया, तब पड़ोसियों ने आकर कमरे का दरवाजा खोलकर परिवार को मुक्त किया।

पीतम सिंह ने थाने में तहरीर दी है। पीड़ित पीतम की मानें तो बदमाशों ने पूरी योजना के साथ लूटपाद की। वारदात के दौरान उनके दो साथी हथियार लेकर मकान की छत पर खड़े थे।

साथ ही वे आपस में बहुत कम बात कर रहे थे। डकैती की घटना से आसपास के गांवों में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले में अभी तक रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की है।

एसओ अखिलेश कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया जांच में यह मामला पूरी तरह फर्जी प्रतीत हो रहा है। क्योंकि अगर बदमाश होते तो फिर जेवर के साथ कैश और अन्य कीमती सामान भी ले जाते।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें