फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में टूटा तार, युवक की मौत, भगदड़ में कई घायल

Fri, 27 Nov 2015 12:35 AM IST
अमर उजाला, गढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अश्वीय मेले में बिजली का तार टूटकर गिरने से तंबू में आग लग गई और भगदड़ मचने से कई लोग जख्मी हो गए। वहां बंधे घोड़े को बचाने की कोशिश में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। घोड़े ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


युवक के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराकर मुआवजे दिलाने की मांग की है। गंगा खादर क्षेत्र में चल रहे देश के सबसे बड़े अश्वीय मेले में मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे बिजली का तार टूटने से हादसा हो गया।

वह तार जेनरेटर में लगे सप्लाई की लाइन पर गिर पड़ा। इसके बाद सिंभावली के गांव भरना के मोहित के तंबू में आग लग गई। करंट से बचने के चक्कर मची भगदड़ में विनोद, नीरज, मोहित समेत कई लोग चोटिल हो गए।
विज्ञापन


भरना गांव के यादराम सिंह का बेटा मोनू (30) पास में बंधे अपने घोड़े को खोलने के लिए दौड़ा, तो टूटा हुआ तार मोनू की गर्दन में उलझ गया। करंट से मोनू और उसके घोड़े की मौके पर ही मौत हो गई।

मोनू नोएडा में एक पेट्रोल पंप पर नौकरी करता था और मेले में घोड़ों की खरीद-फरोख्त के लिए आया था। हादसे की सूचना दिए जाने के बाद भी मेला पुलिस करीब डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची।

इंस्पेक्टर आरके वर्मा का कहना है कि करंट से जान गंवाने वाले मोनू के तहेरे भाई नीरज की तहरीर पर विद्युत निगम और मवेशी मेले में जेनरेटर से बिजली सप्लाई कर रहे जिला पंचायत ठेकेदार के खिलाफ गैर इरादातन हत्या का केस दर्ज किया गया है।

रालोद के प्रदेशीय महामंत्री नानकचंद शर्मा, ब्राह्मण महासभा युवा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र शर्मा, प्रजापति महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह, बिजेंद्र सिंह, देवेंद्र प्रजाति, चमन सिंह, राकेश, डॉ. रमेश प्रजापति ने इस दर्दनाक घटना के लिए विद्युत निगम और जिला पंचायत ठेकेदार की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें