कस्तला कासमाबाद गांव में मंगलवार दोपहर एलटी लाइन का तार टूटकर घर पर गिरने से आग लग गई। आग की चपेट में आकर एक महिला सहित दो लोग झुलस गए। जिन्हें लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया।
कस्तला कासमाबाद गांव में प्रेम के मकान के आगे छप्पर पड़ा हुआ है। मंगलवार दोपहर दो बजे अचानक एलटी लाइन का तार टूटकर छप्पर पर गिर गया। भीषण आग लग गई। आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
आग की चपेट में आकर प्रेम और उसकी पत्नी राधा झुलस गई। जिन्हें लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों की हालत ठीक है। उधर, घटना के विरोध में ग्रामीणों ने विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी की।
उनका कहना है कि गांव के अधिकांश तार जर्जर स्थिति में हैं। पूर्व में कई बार विद्युत अफसरों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। प्रदर्शन में गुड्डन, मीनू, राधा, बोबी, सुनीता, सुखबीरी, कविता, बबीता, भानू और रीनू शामिल रहे।
मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। जल्द जानकारी कर पीड़ित परिवार की मदद करने की हर संभव कोशिश की जाएगी। - पवन अग्रवाल, अधिशासी अभियंता