फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार

Tue, 05 Jan 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। विशुनपुरा थानाक्षेत्र में मुख्य पश्चिमी गंडक नहर पर स्थित चटगवा पुल पर मंगलवार की भोर में एक युवक चोरी की बाइक के साथ पकड़ा गया। उसके पास कट्टा और कारतूस भी मिला।
विज्ञापन

पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। विशुनपुरा पुलिस के मुताबिक मंगलवार की भोर में मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के चटगवा पुल पर एक युवक काले रंग की बाइक के साथ पकड़ा गया।
उसके पास बाइक के कागजात नहीं थे। बाइक की तलाशी ली गई तो डिग्गी में एक कट्टा और तीन कारतूस मिले। उसने अपना नाम अफरोज निवासी बांसगांव रसीद टोला थाना विशुनपुरा बताया।
विज्ञापन

उसने कुबूल किया कि बिहार के थावे से बाइक चुराई थी। बीमा के कागजात पर मिले नंबर पर फोन किया गया तो वह बाइक मुमताज निवासी सेमरा थाना गोपालगंज की मिली। एक माह पहले ही चोरी हुई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने केस दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया। बाइक चोर को पकड़ने में एसआई अजय यादव, रामनयन यादव, मुक्तिनाथ यादव, रामजनम सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें