फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में रंगरेलियां बना रहे युगल को दबोचा

Sat, 29 Apr 2017 08:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
युगल को दबोचा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र के मोहल्ला कासमपुरा के एक मकान में रंगरेलियां मना रहे जोड़े को लोगों की शिकायत पर पुलिस ने दबोच लिया। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि मकान मालिक घर में धंधा कराता है। पुलिस दोनों को पकड़कर कोतवाली ले आयी।
विज्ञापन


मोहल्ला कासमपुर के लोगों ने शनिवार दोपहर 100 नंबर पर सूचना दी कि मोहल्ले में एक मकान में धंधा चल रहा है। इस समय मकान के अंदर कुछ महिला व पुरुष मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि मकान का मालिक खुद धंधा कराता है।

जोड़ों को मकान के अंदर भेजकर खुद बाहर से ताला लगाकर चला जाता है। पुलिस पहुंची तो मकान के गेट पर ताला लगा हुआ था। पुलिस ने मोहल्ले के लोगों की मौजूदगी में ताला तुड़वाकर प्रवेश किया तो मकान में एक युगल मौजूद मिला।
विज्ञापन


पुलिस दोनों को हिरासत में कोतवाली ले आयी। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

महिला थाना प्रभारी संध्या वर्मा एक बार फिर देर से पहुंची। महिला कांस्टेबल न होने के कारण महिला थाना प्रभारी को मौके पर पहुंचने के लिए कहा गया था।

करीब एक घंटे के इंतजार के बाद भी जब वह नहीं पहुंची तो पुलिसकर्मियों ने मोहल्ले की एक महिला को बुलाकर उससे पकड़ी गयी महिला को जीप में बिठवाया। उसके बाद महिला एसओ पहुंची।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें