फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडरेज में घायल की उपचार के दौरान मौत

Wed, 15 Mar 2017 10:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
रोडरेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बे में मंगलवार दोपहर हुई रोडरेज की घटना में घायल बझैड़ा कला गांव निवासी बाबू (50) की बुधवार दोपहर गाजियाबाद के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने के कारण पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया।
विज्ञापन


सुरक्षा के मद्देनजर गांव के आसपास पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं, मामले में पुलिस दो नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को पकड़ लिया है।

बता दें कि, मंगलवार दोपहर धौलाना निवासी चिंटू अपने साथी सुमित के साथ बुग्गी से चारा लेकर लौट रहा था। इस दौरान धौलाना की तरफ से आ रहे एक कार चालक हारुन निवासी बझैड़ा कला ने साइड मांगी तो उसने भैंसा हांकने की डंडी से कार को रुकने का इशारा कर दिया था।
विज्ञापन


इससे दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान बुग्गी चालक ने शोर मचा दिया था। शोर सुनते ही खेतों में काम करने वाले आसपास के लोग एकत्र हो गए और कार सवार लोगों को पीट दिया।

मारपीट में बाबू, यासीन, अजीज, अब्दुल, मुंशी इंसाद को गंभीर चोटें आईं। जिन्हें पुलिस ने नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। बाबू की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मंगलवार रात उसे गाजियाबाद रेफर कर दिया।

बुधवार सुबह बाबू की गाजियाबाद के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जैसे ही बाबू की मौत की सूचना गांव में पहुंची कोहराम मच गया। मामले में कार चालक हारुन की तहरीर पर पुलिस ने चिंटू पुत्र धीर सिंह, सुमित को नामजद और चार अन्य अज्ञात के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थानाध्यक्ष हरशरण शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। आरोपी चिंटू को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। सीओ अतुल यादव ने बताया कि सुरक्षा के मददेनजर धौलाना और गांव के नजदीक पुलिसबल तैनात किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें