फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर फटा, चार की मौत

Sat, 21 Nov 2015 05:28 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
देहात थाना क्षेत्र के असौड़ा गांव में शुक्रवार शाम करीब 5.30 बजे साप्ताहिक बाजर में गुब्बारे में गैस भरने वाला सिलेंडर फट गया। हादसे में चार की मौत हो गई। पांच बच्चे और गुब्बारा बेचने वाला गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे के बाद गांव में भगदड़ मच गई। डीएम ने अफसरों को भेजकर बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

असौड़ा गांव में शुक्रवार को पंचायत घर के पास साप्ताहिक पैठ लगती है। पैठ में मजीदपुरा निवासी कमरूद्दीन अपनी मोपेड पर गुब्बारों में गैस भरने वाले दो गैस सिलेंडर रखे था।

शाम करीब साढ़े पांच बजे पैठ में जबरदस्त भीड़ थी। तभी मोपेड पर रखा बड़ा गैस सिलेंडर तेज आवाज के साथ फट गया। चपेट में आकर असौड़ा के हसन की पुत्री सोनी (5), शहजाद का पुत्र शादाब (5), एक महिला फातमा (40), कमरुद्दीन और छह अन्य बच्चे घायल गए।
विज्ञापन


सोनी ने कुछ देर बाद ही दम तोड़ दिया। शहजाद, फातमा और रितिक पुत्र बबलू शर्मा की अस्पताल में मौत हो गई।
अजीम पुत्र शेर मोहम्मद, फरमान पुत्र कमरूद्दीन, कमरूद्दीन, रूही पुत्री हनीफ, अर्शिफा पुत्री मो. उस्मान घायल हो गए।

एसडीएम सदर शमशाद हुसैन, सीओ सिटी विशाल यादव, एसओ देहात विनोद पांडेय सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

हादसे की सूचना मिलते ही अधिकारियों को मौके पर भेजा गया था। मैंने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीएमओ को घायलों का हरसंभव उपचार किए जाने का आदेश दिया गया है। - अजय यादव, डीएम  
सिलेंडर में विस्फोट के कारण यह हादसा हुआ है। हादसे की जांच के लिए आदेश दे दिए गए हैं। जल्द ही पूरे मामले की सच्चाई पता चल जाएगी। - विशाल यादव, सीओ सिटी
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें