फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में बच्ची से रेप के मामले में नहीं बदला पुलिस का रवैया

Sun, 18 Dec 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
बच्ची के साथ रेप मामला - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
स्लाइड रिपोर्ट का खुलासा न होने से परिजनों समेत लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। इसके बाद भी पुलिस का रवैया नहीं बदल रहा है। बता दें कि गढ़ के एक स्कूल में पहली क्लास की 6 वर्षीय बच्ची आठ दिन पहले संदिग्ध हालत में बेहोश हो गई थी। मेरठ में इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उससे रेप होने का दावा किया था।
विज्ञापन


इसके बाद जिला अस्पताल हापुड़ में हुई मेडिकल जांच में भी चिकित्सकों ने बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान और ब्लड पाए जाने की पुष्टि की थी। ऐसे में प्रारंभिक परीक्षण में रेप की आशंका जताई गई थी। इसकी पैथालाजिकल जांच के लिए स्लाइड तैयार की गई थी।

स्लाइड को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया था। कई दिन की प्रतीक्षा के बाद बुधवार को स्लाइड की जांच रिपोर्ट आई थी। इसका खुलासा शनिवार को चौथे दिन भी नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि शनिवार को पुलिस बच्ची को साथ लेकर हापुड़ की अदालत में गई थीद्घ वहां उससे अकेले में पूछताछ की गई है। स्लाइड की जांच रिपोर्ट में किन तथ्यों का उल्लेख किया गया है, इस विषय में उन्हें जानकारी देने की बजाए पुलिस अंधेरे में रख रही है।
विज्ञापन



इंस्पेक्टर समरजीत सिंह का कहना है कि मीडिया पूरी तरह आजाद है, जो कुछ भी लिखे लेकिन स्लाइड की जांच रिपोर्ट का खुलासा अब सोमवार को किया जाएगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें