फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन शोषण के आरोप में सभासद गिरफ्तार

Fri, 15 Jul 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर पंचायत में एक सभासद द्वारा तीन साल से एक नाबालिग का यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी सभासद को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


तहरीर में बताया कि पड़ोसी एवं सभासद जितेंद्र पटेल उसकी नाबालिग पुत्री के साथ पिछले तीन साल से यौन  शोषण कर रहा था। इसकी जानकारी तब हुई जब विगत दिनों उसकी बेटी की बारात आयी थी। इस दौरान अचानक लड़की ने शादी से इनकार कर दिया था। लोक लिहाज की वजह से छोटी बेटी को मंडप में बैठाकर शादी कराई।

बाद में पूछने पर बड़ी बेटी ने बताया कि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। डर की वजह से उसने शादी करने से इनकार कर दिया। तहरीर में उसके पिता ने बताया कि उसकी बेटी के साथ सभासद तीन साल से डरा धमकाकर शारीरिक संबंध बनाता था। वहीं, शादी करने पर जान से मारने की धमकी भी दिया था। इस संबंध में बांसडीह कोतवाली प्रभारी रामजीत यादव ने बताया कि  पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी सभासद को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें