फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजन में फंसी बाइक, डीरेल होने से बची संगम एक्सप्रेस

Sat, 18 Feb 2017 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हापुड़
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक युवक द्वारा शनिवार को बाइक के साथ ट्रैक पार करने की हड़बड़ी सैंकड़ों लोगों की मौत का सबब बन सकती थी। मेरठ के मेवला फाटक के पास ट्रेन आता देख युवक बाइक को ट्रैक पर छोड़कर भाग गया। डेढ़ किलोमीटर तक बाइक इंजन के साथ घिसटती चली गई और इंजन में फंस गई।
विज्ञापन


ऐसे में ट्रेन डीरेल भी हो सकती थी। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद ट्रेन को पीछे हटाकर बाइक के पुर्जों को इंजन से निकाला गया। आरपीएफ हापुड़ ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार, शनिवार को इलाहाबाद से चलकर मेरठ को जाने वाली संगम एक्सप्रेस लगभग पौने तीन घंटे की देरी से आठ बजकर 35 मिनट पर हापुड़ स्टेशन पहुंची।

इसके बाद ट्रेन मेरठ के लिए रवाना हुई। करीब नौ बजकर 15 मिनट पर जैसे ही ट्रेन मेरठ के नूरनगर रेलवे स्टेशन के समीप मेवला फाटक पर पहुंची तो बाइक सवार एक युवक ट्रैक पार करने लगा। ट्रेन को पास आता देख युवक ट्रैक पर ही बाइक छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


ट्रेन के इंजन से बाइक टकरा गई। ड्राइवर ने आनन-फानन में इमरजेंसी ब्रेक लगाई। ट्रेन करीब डेढ़ किलोमीटर दूर जाकर रुकी। बाइक ट्रेन के इंजन में फंसकर घिसटती रही। इंजन से बाइक टकराने की सूचना पर रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

आनन-फानन में हापुड़ व मेरठ के रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे। ट्रेन को करीब एक किलोमीटर पीछे हटाकर इंजन से बाइक के पुर्जों को निकाला गया। इसी दौरान बाइक सवार अपनी बाइक का मुआवजा लेने के लिए मौके पर पहुंच गया, जिसे हापुड़ आरपीएफ ने दबोच लिया।

पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम आसिफ निवासी टीपी नगर मेरठ बताया है। आरपीएफ ने उसके खिलाफ रेलवे सुरक्षा अधिनियम की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। आरपीएफ प्रभारी एसएम असलम ने बताया कि ट्रैक पार करते समय ट्रेन के इंजन से बाइक टकरा गई थी। आरोपी को पकड़ लिया गया है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें