फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े हाइवे पर किशोर से बाइक लूटी

Mon, 24 Apr 2017 09:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
बाइक - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में हाईवे पर बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर किशोर से बाइक लूट ली। किशोर ने शोर मचाया तो लोगों ने पीछा किया लेकिन आरोपी भाग गए। पुलिस वारदात को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बाबूगढ़ छावनी बछलौता रोड निवासी दिपांशु पुत्र विपिन चौहान सोमवार दोपहर उपैड़ा स्थित बैंक में रुपये जमा कराने गया था। लौटते समय हाईवे स्थित पेट्रोल पंप के पास दो बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोककर लिया और गढ़ की ओर जाने का रास्ता पूछने लगे।

जैसे ही किशोर रास्ता बताने के लिए बाइक रोकी बदमाशों ने दिपांशु की कनपटी पर तमंचा सटा दिया। इसके बाद उससे बाइक लेकर सिंभावली की ओर भाग गए। दिपांशु ने लूट की सूचना पेट्रोल पंप पर बैठे कर्मचारियों की दी।
विज्ञापन


जिन्होंने बदमाशों का पीछा किया लेकिन आरोपी भाग गए। सूचना पर पुलिस भी पीड़ित को साथ लेकर बदमाशों की तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन


कार्यवाहक प्रभारी दिलीप शर्मा ने बताया कि लोगों से पूछताछ के आधार पर वारदात संदिग्ध लग रही है। हालांकि जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें