फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टापू पर बन रही अवैध शराब

Tue, 21 Feb 2017 10:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
अवैध शराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शराब माफियाओं की मनमानी चरम पर  है। निगरानी के बावजूद क्षेत्र में कच्ची शराब का धंधा धड़ल्ले से चल रहा है। शराब माफियाओं को गंगा मैया की पवित्रता का भी ख्याल नहीं है।
विज्ञापन


आबकारी अफसरों और पुलिस से बचने के लिए माफियाओं ने गंगा के टापू को शराब खींचने का ठिकाना बनाया है। आबकारी विभाग की छापामारी में मंगलवार को गंगा के टापू पर शराब की चार भट्ठियां चलती मिलीं।

आबकारी निरीक्षक प्रगल्भ लवानियां ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मंगलवार रात तीन बजे गंगा खादर के गांव काकाठेर की मढ़ैया, नयागांव की मढ़ैया, रेतवाली मढ़ैया और ब्रजघाट गंगा के बीच टापुओं पर बने जंगल में छापामार अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


यहां गंगा के बीच टापू पर कच्ची शराब बनाने की चार भट्ठियां चलती मिलीं। मौके से आबकारी टीम ने 75 लीटर तैयार कच्ची शराब, 6500 लीटर लहन और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए।

स्टीमरों की आवाज सुनकर शराब तैयार कर रहे लोग अंधेरे का लाभ उठाकर नावों में बैठकर भाग निकलने में कामयाब रहे।

आबकारी निरीक्षक ने बताया कि शराब समेत उपकरणों को कब्जे में ले लिया गया है और लहन को नष्ट करा दिया है। आरोपियों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें