फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी बीए की छात्रा

Tue, 09 Feb 2016 09:40 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र की बैंक कालोनी में एक बीए की एक छात्रा मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई। घर पर मौजूद छात्रा की मां की चीख पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने छात्रा को बचाया।
विज्ञापन


गंभीर हालत में छात्रा को सीएचसी से डाक्टरों ने मेरठ रेफर किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ की है।
पुलिस के अनुसार बैंक कालोनी निवासी मुकेश सब्जी की फेरी लगाता है।

उसकी 18 वर्षीय पुत्री नगर के एक डिग्री कॉलेज में पढ़ती है। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे वह कॉलेज से घर आई और खाना गर्म कर रही थी। इसी दौरान वह संदिग्ध परिस्थितियों में आग की लपटों में घिर गई।

यह देख घर पर मौजूद उसकी मां की चीख सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने छात्रा को बचाया। इसके बाद उसे लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने छात्रा की हालत गंभीर बता उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। एसएचओ राजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें