फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड के वाटर प्यूरीफायर में मिली गंदगी

Tue, 09 Feb 2016 09:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराणा प्रताप इंटर स्टेट बस टर्मिनल पठानकोट का मंगलवार को एडीसी-कम-नगर निगम कमिश्नर कुमार सौरभ राज ने औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन


उन्होंने बस स्टैंड स्थित कैंटीन, रिहायशी कमरों, शौचालयों, दुकानों, पार्क की गहनता से जांच की। निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड ठेकेदार, दुकानदारों समेत पुलिसकर्मियों की भी कई खामियां सामने आईं। बस स्टैंड पर कहीं गंदगी दिखी तो कहीं दुकानों में से शराब की खाली बोतलें।

इसपर एडीसी ने ठेकेदार पर जुर्माना किया। दुकानदारों को चेतावनी व पुलिस को कड़े निर्देश दिए गए। यही नहीं दौरे के दौरान दुकानदारों ने अपनी मांगों संबंधी मांग पत्र भी एडीसी को सौंपा। एडीसी के साथ जीएम पंजाब रोडवेज डिपो पठानकोट इंद्रजीत सिंह चावला, डीएसपी सिटी मनोज, नगर निगम चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर दीपक कुमार व जानू चल्होत्रा, बस स्टैंड चौकी इंचार्ज एएसआई गुलशन, बस स्टैंड ठेकेदार लक्की भी थे।
विज्ञापन


एडीसी ने बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए लगाए गए वाटर प्यूरीफायर को खुलवाकर जांच की तो प्यूरीफायर के कैंडल में गंदगी मिली। इस पर ठेकेदार पर दस हजार का जुर्माना किया गया। बस स्टैंड पठानकोट के प्रबंधन का सारा काम रत्न बिल्डर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के ठेकेदार लक्की को दिया गया है। यही नहीं शौचालयों व अन्य जगहों पर गंदगी मिलने पर भी ठेकेदार को फटकार लगाई गई।

पुलिस को दिए हर रोज चेकिंग के आदेश
एडीसी केएस राज ने निरीक्षण के दौरान एक दुकान से खाली शराब की बोतल भी बरामद की। दुकानदार ने बताया कि ग्राहक कभी-कभार शराब पीते हैं। इसपर एडीसी ने मौके पर मौजूद डीएसपी सिटी व चौकी इंचार्ज को रोजाना बस स्टैंड पर चेकिंग करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


एडीसी कुमार सौरभ राज ने कहा कि ठेकेदार के साथ नवंबर में हुई बैठक में ठेकेदार को बस स्टैंड की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद काफी सुधार हुआ है लेकिन जो खामियां पाई गई हैं उसके लिए ठेकेदार को जुर्माना किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें