कोतवाली क्षेत्र के गांधी विहार निवासी एक युवक से एटीएम का कोड पूछकर शातिरों ने 10 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांधी विहार निवासी राजीव कुमार का नगर के एक बैंक में खाता है। पीड़ित ने बताया कि सोमवार सुबह वह एटीएम में गया था लेकिन रुपये नहीं निकलने पर वह बैंक में पहुंचा और अधिकारियों को जानकारी दी।
पीड़ित का कहना है कि शाम को उसके पास एक फोन आया और कॉल करने वाले ने एटीएम कोड के बारे में पूछा और बताया कि उसने बैंक में शिकायत की है। जिस पर वह बदमाश के झांसे में आ गया और कोड उसे बता दिया।
एसएचओ राजेंद्र सिंह यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।