फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कोड पूछकर उड़ाए 40 हजार, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 05 Jan 2016 11:38 PM IST
Bisalpur
विज्ञापन
विज्ञापन
एक जालसाज ने स्वयं को बैंक अधिकारी बताकर सेलफोन पर नगर पंचायत के एक सदस्य से खाते का एटीएम कोड पूछकर 40 हजार उड़ा लिए। पुलिस ने अज्ञात जालसाज के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मोहल्ला हाथीखाना निवासी नगर पंचायत सदस्य सुनील शुक्ला ने बताया कि सोमवार को सुबह किसी जालसाज ने स्वयं को बैंक अधिकारी बताकर उनसे उनके भारतीय स्टेट बैंक खाते का एटीएम कोड पूछ लिया और उनके खाते से 40 हजार रुपए साफ कर लिए। बैंक द्वारा सेलफोन पर मैसेज आने पर सुनील को अपने साथ हुई धोखाधड़ी की जानकारी हुई। उन्होंने जब उसी मोबाइल नंबर पर दोबारा कॉल की, तो स्विच आफ निकला। थाने में तहरीर दे दी है। थाना प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि सुनील की तहरीर पर अज्ञात जालसाज के विरुद्ध धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में जालसाज के सेलफोन नंबर का भी उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें